Trending Shoes : हर साल फरवरी, मार्च में जब बड़े फैशन ब्रैंड्स अपने फाल/विंटर कलैक्शन पेश करते हैं, तब लगता है कि इन ट्रेंड्स को आने में अभी बहुत वक्त है. लेकिन देखते ही देखते अगस्त खत्म होता है और सितंबर आते ही वही रनवे ट्रेंड्स बाजार और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अगर आप भी इस फाल सीजन में अपने लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं तो जान लीजिए फाल/विंटर 2026 के सब से बड़े शू ट्रेंड्स जो इस बार फैशन की दुनिया में खूब चर्चा बटोर रहे हैं.
कौन सा ट्रेंड चुनें
अगर आप सिर्फ एक नया फुटवियर खरीदना चाहती हैं तो लेस अप बूट्स या पौइंटेड टो हील्स सब से बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं पार्टी और फैस्टिव सीजन के लिए सैटिन शूज शानदार चौइस रहेंगे.
पूरा फैशन स्टेटमैंट
फाल/विंटर 2026 में फुटवियर सिर्फ आराम तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि पूरा फैशन स्टेटमैंट बनेंगे. लेसअप बूट्स, सैटिन शूज, जेब्रा प्रिंट, कलर ब्लौकिंग और ऐक्स्ट्रा पौइंटेड टो जैसे ट्रेंड्स इस सीजन हर फैशन लवर के वौर्डरोब का हिस्सा बनने वाले हैं.
अगर आप आने वाले सीजन में ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं तो अभी से इन स्टाइल्स को अपनी शौपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं.
लेसअप शूज की वापसी

इस सीजन लेसअप शूज एक बार फिर ट्रेंड में हैं. घुटनों तक जाने वाले लेसअप बूट्स से ले कर छोटे लेस वाले फुटवियर तक, हर स्टाइल फैशन रनवे पर देखने को मिला.
