long distance relationship : रिश्तों की बुनावट जीजासाली और देवरभाभी के रिश्तों की बुनावट और उन की रंगत दुनिया के हर कोने में अलगअलग होती है, ठीक वैसे ही जैसे हर मिट्टी की अपनी सौंधी महक होती है. जब हम भारतीय परिवेश में जीजासाली या देवरभाभी के रिश्तों की बात करते हैं तो मन में स्वत: ही एक शरारतभरी मुसकान, लोकगीतों की तान और पारिवारिक उत्सवों का कोलाहल गूंजने लगता है.

हमारे यहां इन रिश्तों की मधुरता केवल संबंधों की औपचारिकता नहीं बल्कि एक स्वीकृत ‘लिबर्टी’ है, जहां हंसीठिठोली और नोक  झोंक को सामाजिक मान्यता प्राप्त है. लेकिन जब हम अपनी नजर 7 समंदर पार पाश्चात्य जगत की ओर ले जाते हैं तो वहां की तसवीर कुछ जुदा नजर आती है.

पश्चिम में रिश्तों का व्याकरण काफी सीधा और स्पष्ट है. हमारे यहां जहां जीजा, साला, देवर, ननदोई जैसे रिश्तों की एक पूरी वर्णमाला है, वहां सबकुछ सिमट कर ‘ब्रदर इन ला’ या ‘सिस्टर इन ला’ के एक ही घेरे में आ जाता है.

इस भाषाई सरलीकरण का सीधा असर व्यवहार पर भी पड़ता है. वहां जीजासाली के बीच वह ‘नटखटपन’ या देवरभाभी के बीच वह ‘अधिकार’ स्वत: ही पैदा नहीं होता जो भारतीय लोकजीवन की रगों में दौड़ता है.

बुनियादी अंतर

पाश्चात्य संस्कृति में मधुरता का आधार ‘सामाजिक भूमिका’ नहीं बल्कि व्यक्तिगत ‘मैत्री’ है. वहां अगर किसी की अपनी सिस्टर इन ला से अच्छी पटती है तो वह इसलिए है क्योंकि वे अच्छे दोस्त हैं न कि इसलिए कि उन के बीच कोई पारंपरिक छेड़छाड़ का रिश्ता पहले से तय है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...