mustard oil benefits : हमारे  घरों की रसोई में अगर कोई एक ऐसा तेल है जो बरसों से अपनी जगह बनाए हुए है तो वह है सरसों का तेल. इस की तीखी महक, अनोखा स्वाद और गहरा पीला रंग हमारी पहचान बन चुका है. आज भले ही बाजार में विज्ञापनों के चक्कर में तरहतरह के नए तेल और रिफाइंड बिक रहे हों लेकिन सेहत और स्वाद के मामले में सरसों के तेल का कोई मुकाबला नहीं है. इसे विज्ञान की भाषा में ब्रैसिका कैंपेस्ट्रिस कहते हैं जो सरसों के छोटेछोटे बीजों से तैयार होता है. हमारे देश में खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में तो इस के बिना खाना पकाने की सोच भी नहीं सकते. यह सिर्फ खाना बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि हमारे जीने के तरीके से भी जुड़ा हुआ है.

ठंड के दिनों में शरीर की मालिश करनी हो, छोटे बच्चों की मालिश कर के उन की हड्डियां मजबूत करनी हों, सर्दीखांसी में आराम के लिए इसे लहसुन के साथ गरम कर के छाती पर लगाना हो या फिर दीवाली पर दीए जलाने हों, यह हर जगह काम आता है.

बाजार में मिलने वाले सरसों के तेल को ले कर बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि यह असली होता है या फिर मिलावटी. सच यह है कि बाजार में दोनों तरह के तेल मिलते हैं. एक होता है कच्ची घानी का तेल, जिसे बिना किसी कैमिकल या बिना ज्यादा गरम किए, बीजों को दबा कर निकाला जाता है. दूसरा होता है रिफाइंड तेल, जिसे फैक्टरियों में बहुत तेज आंच पर रसायनों की मदद से साफ किया जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...