Story In Hindi : 20 साल बाद शेखर को देख कर मैं बुरी तरह डर गई. रात ठीक से नींद नहीं आई. भविष्य की आशंकाओं के ले कर मन में बुरेबुरे खयाल आ रहे थे.
‘‘क्या बात है नींद नहीं आ रही है?’’ विशाल ने पूछा.
‘‘जी कुछ नहीं. आ जाएगी,’’ मैं ने टाला.
‘‘रोज की अपेक्षा आज तुम्हारे व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा है, इसलिए पूछा,’’ विशाल ने कहा.
‘‘ऐसा कुछ नहीं है,’’ कह मैं सोने का नाटक करने लगी.
‘‘क्या शेखर का आना तुम्हें रास नहीं आया?’’ विशाल का सवाल मेरे मन पर शूल की भांति चुभ गया.
‘‘शेखर का मु झ से क्या लेनादेना? वे आप के बौस हैं.’’
‘‘तुम दिनभर उन के लिए खटती रही. क्या ज्यादा थक गई हो?’’
‘‘वे हमारे मेहमान थे. इतना तो करना ही था.’’
सुन कर विशाल को राहत मिली. मैं ने किसी तरह इस प्रसंग को खत्म करना चाहा.
सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ कर घरेलू कामों में लग गई. मगर मन शेखर पर ही टिका रहा. बेमन से विशाल के लिए नाश्ता, खाना बनाया.
जैसे ही विशाल ने औफिस के लिए रुख किया मैं अतीत की दुखद स्मृति यों में खो गई...
शेखर दूर का चाचा था. जब पहली बार लखनऊ नौकरी करने आए तब मेरी उम्र 12 साल थी.
‘‘भाभी, 1 हफ्ते की बात है. जैसे ही पीजी मिल जाएगा मैं चला जाऊंगा,’’ शेखर ने मां से कहा.
‘‘देवरजी यह आप का ही घर है. जितने दिन रहना चाहते हो रह सकते हो,’’ मां बोली.
‘‘भाभी, मैं किसी पर बो झ नहीं बनना चाहता,’’ शेखर बोला.
‘‘इस में बो झ की क्या बात है? ऊपर एक कमरा खाली है. चाहो तो रह सकते हो,’’ मां ने कहा.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
