Dermal Fillers : हीरोइनें और मशहूर हस्तियां बोटॉक्स, फिलर्स और कॉस्मेटिक सर्जरी के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण आजकल एक जैसी दिखने लगी हैं, क्योंकि ये ट्रीटमेंट चेहरे के नैचुरल भावों को खत्म करके एक फिक्स्ड और बनावटी 'यूथफुल' मानक जैसे तीखे गाल, फूला हुआ चेहरा और बिना झुर्रियों की त्वचा को बढ़ावा देते हैं. असल में इंडस्ट्री में हमेशा युवा और बेदाग दिखने का भारी दबाव अभिनेत्रियों को होता है. कई सेलिब्रिटी एक ही तरह के कॉस्मेटिक विशेषज्ञों और स्टैंडर्ड प्रक्रियाओं का सहारा लेती है, जिससे उनके ओरिजिनल चेहरे से बाद का चेहरा अलग हो जाता है, जिससे वे कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती है, पर वे इसे करती रहती है. दरअसल बोटॉक्स चेहरे की मांसपेशियों को सुन्न कर देता है, जिससे चेहरे की ओरिजिनलिटी गायब हो जाती है.

सौंदर्य विशेषज्ञों की राय

सौंदर्य विशेषज्ञों का मानना है कि जब 80 के दशक की अभिनेत्रियां अपनी ढलती उम्र को रोकने के लिए हैवी मिड-फेस फिलर्स करवाती हैं, जिससे उनका चेहरा अपनी यूनिक हड्डियों की बनावट खो देता है. इसके बाद जब वे हंसती हैं, तो गालों का अत्यधिक उभार और आंखों का छोटा होना सभी चेहरों पर एक जैसा प्रभाव पैदा करता है, जिसे सोशल मीडिया पर कभी-कभी "राखीफिकेशन" यानि राखी सावंत जैसे आर्टिफिशियल लुक की तरह भी कह दिया जाता है. माधुरी दीक्षित, सुस्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, शिल्पा शेट्टी आदि कई ऐसी हीरोइनों के लुक्स एक जैसे है और इनके ओरिजिनल चेहरे से आज ये काफी अलग दिखने लगी है. मेडिकल भाषा में इसे फेशियल ओवर फिल्ड सिंड्रोम कहा जाता है, और आम भाषा में इसे पिलो फैस यानि तकिये जैसा सूजा हुआ चेहरा या क्लोन फैस भी कहते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...