Bandhani fashion : फिल्म 'धड़क' के टाइटल ट्रैक "कोई बाँधनी जोड़ा ओढ़ के" गाने के जैसे जाने कितने ही गीत बांधनी पर लिखे जा चुके है. ये हमारी संस्कृति की वो धरोहर है जिसे अब तक सुहाग और दुल्हन से जोड़कर देखा जाता रहा है. यही वजह है की बांधनी का नाम लेते ही सबसे पहल दिमाग में जो चीज आती है वह है बांधनी लहंगा या फिर बांधनी की साड़ी.
लेकिन समय के साथ बांधनी ने अपनी पारंपरिक जड़ों को बनाए रखते हुए वेस्टर्न सिलुएट्स और मॉडर्न कट्स के साथ बेहद खूबसूरती से तालमेल बिठाया है. अब यह सिर्फ लाल, पीले या हरे रंगों की साड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेस्टल शेड्स, कंटम्पररी को-ऑर्ड सेट्स, ट्रेंडी ब्लेज़र्स, कफ्तान और कई स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ के रूप में युवाओं की पहली पसंद बन रही है. एथनिक एलिगेंस और वेस्टर्न कम्फर्ट का यह बेहतरीन फ्यूजन बंधनी को आज के 'पावर ड्रेसिंग' और कैजुअल स्ट्रीट-स्टाइल दोनों में एक एवरग्रीन फैशन स्टेटमेंट बनाता है. आइये जाने बांधनी में क्या ख़ास है-
शॉर्ट कुर्ता और धोती/प्लाजो के साथ बंधनी का कॉम्बिनेशन
यह आज के एथनिक-फ्यूजन फैशन का सबसे ट्रेंडिंग हिस्सा बन चुका है. यह आउटफिट न सिर्फ देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है, बल्कि पहनने में बहुत आरामदायक और संभालने में आसान भी होता है.
