Taniksha Khatri : कोई लड़की किसी भी गेम या प्रोफैशन में आगे बढ़ना चाहती है तो उसे वह काम करना चाहिए बिना यह सोचे कि लोग क्या सोचेंगे या लोग सपोर्ट करेंगे या नहीं. इस गेम में सब से पहली चीज तो माइंडसैट ही होती है. अगर लड़की अपनेआप को मैंटली पूरा प्रिपेयर कर के यह सोचे कि हां मेरे को करना है तो वह जरूर आगे बढ़ जाएगी...

हरियाणा की मिट्टी से निकली तनिक्शा खत्री आज भारत की सब से होनहार एपी फेंसर यानी तलवारबाज हैं. कम उम्र में ही फेंसिंग को अपनाना और फिर अपने निर्भीक अंदाज और काबिलीयत से कितने ही गोल्ड और सिल्वर मैडल जीते. नैशनल चैंपियन से ले कर जूनियर कौमनवैल्थ और एशियन चैंपियनशिप तक मैडल जीतना उन के सफर की पहचान है. हांगझोऊ एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल तक पहुंच कर इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला एपी फेंसर बन कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि भारतीय तलवारबाजी अब विश्व मंच पर दस्तक दे रही है.

अपने डिसिप्लिन, शांत स्वभाव और अथक मेहनत के लिए जानी जाने वाली तनिक्शा आज टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम के तहत यूरोप में ट्रेनिंग ले रही हैं, जिन की नजर अब सीधी लास ऐंजिल्स 2028 ओलिंपिक पर है. वे भारतीय नौसेना में भी हैं. ऐक्चुअली वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि देश की हजारों बेटियों के लिए एक प्रेरणा भी हैं जो फेंसिंग को भारत का भविष्य बना रही हैं.

तनिक्शा खत्री का जन्म 2003 में करनाल में एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था. उन के एक बड़े भाई हैं जो कनाडा में रहते हैं. उन के पापा पुलिसमैन हैं और मम्मी हाउसवाइफ हैं. वे बताती हैं, ‘‘बचपन से ही मेरे भाई का पढ़ाई में काफी ज्यादा इंटरैस्ट था और मैं गेम्स में बहुत ज्यादा ऐक्टिव थी. स्टार्टिंग से ही ऐथलैटिक्स खासकर रनिंग वगैरह बहुत पसंद थीं. इसलिए पापा ने डिसाइड किया कि वे मुझ खिलाड़ी बनाएंगे. वे मेरी फिटनैस पर ध्यान देते थे और वर्कआउट के लिए ट्रैक पर ले कर जाते थे. उन्होंने मुझ आलमोस्ट 3-4 साल अपने पास अच्छे से ट्रेनिंग करवाई.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...