Daughter birth : डेनमार्क की प्रोफेसर नीना स्मिथ और रिसर्चर्स मैडलेना रोंकी और आरहूस यूनिवर्सिटी की इकोनॉमी डिपार्टमेंट ने मिलकर 1993 से 2017 तक पूरे 24 साल तक सरकारी डाटा खंगाला. उन्होंने छोटी कंपनियों को चुना क्योंकि छोटी कंपनी में बॉस का फैसला सीधा दिखता है. बड़ी कंपनी में एचआर, बोर्ड, पॉलिसी होती है. छोटी कंपनी में भर्ती, वेतन का फैसला अक्सर पुरुष मैनेजर के हाथ में होता है.

रिसर्च में उन्होंने दो तरह के बॉस की तुलना की - --

एक जिनकी पहली संतान बेटी थी.
दूसरे जिनकी पहली संतान बेटा था.

उन्होंने पहले और बाद की स्थिति भी देखी ताकि आपको ये पता चले कि ये बदलाव पिता बनने से पहले से तो नहीं था और नतीजे चौंकाने वाले थे.

जिन पुरुष प्रबंधकों के घर पहली बेटी ने जन्म लिया उन्होंने:

- ज्यादा शिक्षित महिलाओं को नौकरी पर रखा.
- उन्हें पार्ट टाइम नहीं बल्कि फुल टाइम और बेहतर वेतन वाले पदों पर रखा.
- उनकी कंपनियों में महिलाओं की औसत कमाई पुरुषों के मुकाबले 4.4% तक बढ़ गई.
- महिलाओं का रोजगार 2.9% बढ़ा.
- और सबसे बड़ी बात - ये असर बेटी के जन्म के 2-3 साल बाद तक नहीं बल्कि कई सालों तक बना रहा.

जबकि बेटा होने वाले बॉस में ऐसा कोई बदलाव नहीं दिखा.

ऐसा क्यों होता है- एक पिता के दिल की कहानी

प्रोफेसर नीना स्मिथ कहती हैं, "सोच बदली तो नियुक्तियों में दिखा असर."

एक पुरुष जब बेटी का पिता बनता है तो वो पहली बार दुनिया को एक लड़की की आँख से देखना शुरू करता है. पहले उसके लिए महिला कर्मचारी शायद सिर्फ एक फाइल थी. अब वो सोचता है - मेरी बेटी 25 साल बाद जब किसी ऑफिस में जाएगी तो क्या उसे बराबर मौका मिलेगा? क्या उसे उसकी योग्यता पर आंका जाएगा या जेंडर पर? क्या उसे माँ बनने पर नौकरी से निकाल दिया जाएगा?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...