PG safety tips : गुरुग्राम के सेक्टर-38 में एक PG की आड़ में क्या चल रहा था इसका अंदाजा बाहर से देख कर कोई नहीं लगा सकता था. बाहर बोर्ड था - "लड़कियों के लिए पीजी " अंदर चल रहा था देह व्यापार का जाल.
राज्य महिला आयोग की टीम और गुरुग्राम पुलिस ने छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान विदेशी युवतियों समेत 8 महिलाएं और 13 पुरुष मिले. पुलिस के अनुसार पीजी संचालक साहिल अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये नेटवर्क चला रहा था. मौके से शराब की बोतलें, बड़ी मात्रा में कंडोम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए. सदर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
यह महज एक खबर नहीं है. यह हर उस लड़की, हर उस माँ-बाप के लिए चेतावनी है जिन का बच्चा दूसरे शहर में पीजी में रहता है.
https://youtube.com/shorts/nyx75XBcvOc?si=1p2h87O-qV7LUn9U
ये रैकेट चलता कैसे है
इस तरह के मामलों की पड़ताल में पाया गया है कि पैटर्न लगभग एक जैसा होता है ---
पहला जाल - पीजी का नाम: आरोपी अच्छी सोसाइटी में एक मकान किराए पर लेकर " गर्ल्स पीजी / बॉयज पीजी" का बोर्ड लगा देते हैं. असली किरायेदारों को एक दो कमरे दे देते हैं ताकि बाहर से सब सामान्य लगे.
दूसरा जाल - स्पा सेंटर का कनेक्शन: इस केस में भी महिला को स्पा सेंटर से रेस्क्यू किया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि साहिल ने उसे झांसा देकर एक ठिकाने पर बंधक बनाकर रखा था और वहाँ उससे गलत काम करवाया जाता था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
