ऑनलाइन शॉपिंग पर जबरदस्त डिस्काउंट लेने की फिराक में हो और यदि सफलता नहीं मिल रही है तो हताश होने की जरूरत नहीं है. हम लेकर आए हैं 5 ट्रिक्स जिनसे आप अपना काफी पैसा बचा सकेंगे.
अक्सर ऐसा होता है कि आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ब्राउज करते हैं लेकिन पता चलता है कि इन पर कोर्इ सेल नहीं चल रही है या फिर सेल कुछ सेकंड में ही खत्म हो चुकी है. यह सब आपको निराश करने के लिए काफी है.
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग पर जबरदस्त डिस्काउंट लेने की फिराक में हो और आपको इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है तो हताश होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 सीक्रेट ऑनलाइन शॉपिंग ट्रिक्स जिनसे आप अपना काफी पैसा बचा सकेंगे.
साइन अप अलर्ट
अपनी फेवरेट शॉपिंग साइट के न्यूजलैटर के लिए साइन अप करें. इससे आपको साइट पर आने वाली सेल के बारे में पहले ही पता चल जाएगा. इसके अलावा रजिस्टर्ड यूजर्स को ये साइट्स प्रिफरेंस देती है.
क्लोजिंग डाउन सेल
शॉपिंग वेबसाइट्स पर क्लोजिंग डाउन सेल पर निगाह रखें और तलाशें कि क्या इसमें आपकी जरूरत का कोर्इ सामान मिल रहा है या नहीं.
र्इबे शॉपिंग वेबसाइट पर आपको थोक भावों में जरूरत का सामान कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है. ऐसा इसलिए कि अक्सर रिटेलर्स अपना बचा हुआ स्टॉक र्इबे वेबसाइट पर ट्रांसफर कर देते हैं. इसलिए थोक में सामान खरीदते समय आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं.
