बॉलीवुड में दो हीरोइनों के बीच प्यार हो ना हो तकरार की खबरें हमेशा आती रहती हैं. कुछ समय से ऐसी ही तकरार की खबरें प्रियंका और दीपिका के बीच से भी आ रहीं है. हाल ही में स्पेन में हुए आईफा अवॉर्ड में भी ये तकरार नज़र आई. अब इसी तकरार पर प्रियंका चोपड़ा ने सफाई दी है.

दरअसल आईफा 2016 में प्रियंका और दीपिका का एक साथ बाजीराव मस्तानी के ‘पिंगा’ गाने पर परफॉर्मेंस होने वाला था जिसे आखिरी समय में रद्द कर दिया गया. अटकलें थी कि दीपिका प्रियंका के साथ स्टेज शेयर करने के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए दीपिका ने ‘मल्हारी’ और पीसी ने ‘पिंगा’ गाने पर अलग- अलग परफॉर्मेंस दी थी.

हालांकि प्रिंयका ने आईफा समारोह में दीपिका के साथ मनमुटाव की खबरों का खंडन किया था. बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड लेने के बाद इस बॉलीवुड दिवा ने रणवीर के साथ साथ दीपिका को भी धन्यवाद दिया था. प्रिंयका ने इस मौके पर कहा कि,” थैंक्यू बाजीराव मस्तानी, हम फिल्म में भले ही एक दूसरे को नापंसद करते हों लेकिन असल जिंदगी में मैं, रणवीर और दीपिका एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है”.

अब प्रिंयका चोपड़ा ने फिर से ये कहा है कि उनके और दीपिका के बीच सब ठीक है. मीडिया के इस सवाल पर कि आईफा में दोनों एक्ट्रेस ने साथ शो क्यों नहीं दिया इस पर प्रिंयका का जवाब था कि ये सब आईफा की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का काम था. इसे कोई अलग रंग ना दिया जाए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...