अगर आप खाने के शौकीन हैं और प्याज आपके स्वाद का अहम हिस्सा है तो प्याज काटने के दौरान आपने भी कई बार आंसू बहाए होंगे. प्याज खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, काटते समय उतना ही रूलाता है. लेकिन आप चाहें तो कुछ आसान से उपाय अपनाकर बिना रोए प्याज काट सकते हैं.
प्याज काटने के दौरान एक केमिकल री-एक्शन होता है और गैस निकलती है. जब ये गैस पानी के संपर्क में आती है तो एसिड बनता है. इसी वजह से हमारी आंखों में जलन होने लगती है. लेकिन आप चाहें तो प्याज काटने से पहले कुछ छोटे-छोटे उपाय करके इस परेशानी से बच सकते हैं.
प्याज को ठंडा कर के काटें
प्याज का छिलका उतार लीजिए. इसके बाद उसे कुछ देर के लिए पानी में डुबोकर छोड़ दें. आधे घंटे बाद प्याज काटें. ऐसा करने से आंखों में जलन नहीं होगी. लेकिन पानी में रखने की वजह से प्याज चिपचिपा हो जाएगा. ऐसे में पूरी सावधानी से प्याज काटें.
विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
आप चाहें तो प्याज को छिलकर कुछ देर के लिए विनेगर और पानी के घोल में भी डुबोकर रख सकते हैं. ऐसा करने से भी आंखों में आंसू नहीं आएंगे.
फ्रिज में रखने के बाद काटें प्याज
