सर्दियों का मौसम आ गया है. इस मौसम में अक्सर लड़कियां वूलेन कपड़े पहनने के साथ फैशनेबल दिखना पसंद करती हैं. और इस समय तो वूलेन के श्रग (shrug) फैशन में है. इसे अधिकांश युवतियों और महिलाओं द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है. खुद को शालीनता के साथ फैशनेबल तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए श्रग एक खास और ट्रेंडी ड्रेस माना जाता है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, श्रग को वेस्टर्न ड्रेस और भारतीय परिधान जैसे कुर्तियों आदि के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है. पहले आने वाले श्रग बिना किसी बटन, लेस या बेल्ट आदि के साथ होते थे, जो काफी कुछ कौटन जैकेट की ही तरह लगते थे. पर आजकल फैशन में बटन वाले श्रग हैं जिसे पहन कर आप अपने लूक को एक नया एहसास दे सकती हैं.
यहां हम आपको कुछ खास बटन वाले फैशनेबल श्रग के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो श्रग खरीदने में आपकी बहुत मदद करेगा.
क्रोशिया के गोल काम वाला फैशनेबल श्रग
क्रोशिया के गोल डिजाइन से बना श्रग इस समय काफी फैशन में है. ऊन से बुना हुआ स्लीवलेस श्रग हल्की ठंड में आपको गर्मी का एहसास दिलाने के साथ स्टाइलिश लुक भी देता है. इसे आप बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं. यह बाजार में कई रंगो में उपलब्ध है.
