पिछले कुछ सालों में हम ने फैशन में बहुत परिवर्तन देखे हैं. आजकल लोग काफी ऐक्सपेरिमेंटल होते हैं और कुछ नया ट्राई करने के लिए हमेशा रेडी रहते हैं. आज के दौर में कुछ नया पहनना ही फैशन नहीं है, बल्कि एक सिंपल आउटफिट को अलग ढंग से कैरी करना ट्रैंड में है. आजकल कलर्स पर भी काफी ध्यान दिया जाता है और सीजन के हिसाब से लोग कलर सलैक्ट करते हैं.

फैशन स्टाइलिस्ट गोर्की पुरी के अनुसार 2017 में भी हम ने ऐसे काफी वैरिएशंस देखे फैशन में. फ्लोरल ड्रैसेस में पैचवर्क काफी इन रहा और 1980 से 1990 का फेमस कोल्ड शोल्डर से औफ शोल्डर का ट्रैंड भी लोग अभी तक पसंद कर रहे हैं. पुराना फैशन फिर से लौट कर आ रहा है और उस में वैरिएशंस कर के लोग कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं. पेस्टल कलर भी आजकल बहुत फैशन में है और पहले की तरह सिर्फ 3, 4 कलर्स तक लोग अब सीमित नहीं हैं, बल्कि लाइट कलर्स भी पसंद करने लगे हैं.

फैशन के अलग अंदाज

लेयरिंग और 2 पीस ड्रैसेस भी आजकल काफी पसंद की जा रही है. कौंट्रास्ट से ज्यादा लोग सेम कलर कौंबिनेशन ज्यादा प्रैपर करने लगे 2017 में और 2018 में भी यह ट्रैंड कैरी फौरवर्ड होगा. फ्लेयर्स, बेल स्लीव्स, फ्रिल, फौल, केप ये सब चीजें बहुत देखी जाएंगी आने वाले साल में भी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...