फैशन के इस दौर में नेलपेंट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. नेल पेंट लगाना यूं तो हर लड़की को अच्छा लगता हैं. नेल पेंट नाखूनों की खूबसूरती को तो निखारते हैं, लेकिन हद से ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार नाखून कमजोर हो जाते हैं. अगर आप सोच रही हैं कि इससे क्या नुकसान हो सकता है, तो बता दें कि रोजाना बदल-बदल कर नेलपेंट लगाना आपके नाखूनों को खराब कर सकता है. इससे वे क्रैक होने लगते हैं और उनकी शाइनिंग खत्म होती जाती है. इसलिए जब भी नेलपेंट लगाएं तो ये सावधानियां जरूर बरतें.
घटिया क्वालिटी की नेल पॉलिश
सस्ती नेल पॉलिश में ऐसे केमिकल होते हैं जो आपके नाखूनों को रूखा-सूखा बना देते हैं. इसीलिए ऐसी नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें जिनमें कम केमिकल हों. बाज़ार में विटामिन वाली नेल पॉलिश भी मिलती हैं जो नाखूनों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाती हैं.
एसिटोन वाले रिमूवर का इस्तेमाल
अगर आप 2-3 दिनों में नेल पॉलिश बदलती हैं तो इसका मतलब है कि आप ढेर सारे रिमूवर का भी इस्तेमाल करती हैं. नेल पॉलिश रिमूवर में एसिटोन होता है जो नाखूनों में मौजूद नैचुरल ऑयल और नमी को सोख लेता है और नाखूनों के आसपास की त्वचा सूख जाती है.
बेस कोट न लगाना
