न्यू इयर पार्टी की सारी तैयारियां आपने कर ली हैं, नई ड्रेस से लेकर नए मैचिंग फुटवियर और एक्सेसरीज सब कुछ फाइनल है। और अब आप कन्फ्यूज्ड हैं मेकअप को लेकर! परेशान न हों, ग्लिटर मेकअप हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है तो बस तैयार हो जाइए ग्लिटर के टचअप के साथ पार्टी रॉक करने के लिए.
आपको इन स्टेप्स को फॉलो करते जाना है और चंद मिनट बाद आप होंगी रेडी टु रॉक!
आकर्षक चमक
पार्टी के लिए मेकअप करते वक्त केवल कॉन्ट्यूरिंग करना बोरिंग हो सकता है। इसके लिए शिमर हाइलाइटर को चेहरे पर प्रयोग करें। यह आपको स्किन को यंग ग्लो देगा।
ग्लिटरी आंखें
ग्लिटर लाइनर की एक पतली लेयर आंखों पर लगाए। यह आपको ट्रेंडी लुक देगी। आप चाहें तो टेक्सचर शेडो भी अप्लाई कर सकती हैं।
बॉडी शिमर
आप चाहें तो बॉडी शिमर भी ट्राई कर सकती हैं। सिलेब्रिटीज़ इस लुक को अक्सर ट्राई करते हैं। पार्टी गाउन या वनपीस ड्रेस पहनने से पहले गर्दन, पीठ के खुले हिस्सों और पैरों पर शिमर ऑइल लगाएं।
मेटालिक नेल्स
हाथ और पैर ने नाखूनों पर आपके मेकअप को कॉमप्लिमेंट करता हुआ नेल पेंट लगाएं। अगर आप सीजन का हॉटेस्ट ट्रेंड फॉलो करना चाहती हैं, तो बस दो नेलपेंट शेड्स को मिक्स करके लगाएं।
ग्लिटर पाउट
