पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. शरीर में पानी की कमी को ही डिहाइड्रेशन कहते हैं. सामान्यत: जब गर्मियों के दिनों में आपके शरीर में पानी की मात्रा में कमी आ जाती है, तो आपको डीहाइड्रेशन से गुजरना पड़ता है. शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर को ताकत देने वाले खनिज पदार्थ जैसे नमक, शक्कर आदि कम होने लगते हैं. आमतौर पर गर्मियों के दिनों में ऐसा होता है.
डिहाड्रेशन किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है. बच्चों से लेकर बूढे तक इसका शिकार हो जाते हैं. अभी तक इसका कोई ठोस कारण भी मालूम नहीं हो सका है. यह बहुत ही खतरनाक होता है, सही समय पर इसका इलाज न हो तो आपको बहुत ही घातक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.
डीहाइड्रेशन के कारण:
डीहाइड्रेशन होने का सबसे बड़ा कारण तो पानी की कमी ही है, जिसके बारे में हम यहां बात कर चुके हैं. इसके अलावा इसके और भी कई कारण हैं, जैसे बुखार आना, उल्टी होना, दस्त की समस्या, धूप का प्रभाव, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज, खाने पीने का सही समय न होना आदि डीहाइड्रेशन के कारण होते हैं.
डीहाइड्रेशन के घरेलू उपचार:
पानी अधिक मात्रा में पीना
हमारे शरीर को 70 फीसदी पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए सबसे पहले पानी की मात्रा को बढ़ाना चाहिए. दिन में 10 गिलास पानी का पीना चाहिए.
