इस साल की शुरुआत बौलीवुड के लिए एक बहुत बुरी खबर लेकर आई. फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गईं. इस घटना ने कपूर फैमिली के साथ पूरे देश को हिला कर रख दिया था. श्रीदेवी ने इस साल के IIFA में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता लेकिन उसे लेने के लिए वो इस दुनिया में नहीं थीं. थाइलैंड में हुए इस समारोह में कपूर फैमिली पहुंची थी जहां पर अपनी पत्नी का अवौर्ड लेते हुए बोनी कपूर इमोशनल हो गए. मंच में पिता और चाचा अनिल कपूर के साथ मौजूद अर्जुन कपूर भी इस मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाए.

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में श्रीदेवी के एक फैन पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. IIFA 2018 का प्रसारण रविवार को टीवी पर किया गया. बौलीवुड के सितारों से सजी इस महफिल में जब श्रीदेवी को सम्मानित किया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं. अवौर्ड देने के लिए स्टेज पर श्रीदेवी के देवर और एक्टर अनिल कपूर आए और उन्होंने एक्ट्रेस को याद करते हुए कि श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली अदाकारा थीं.

“Bless our daughter Janhvi, the same way you have loved her mother.”???? My heart! Forever love Srideviji and her precious angels?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...