पूजा को इस बात की हमेशा शिकायत रहती थी कि उसकी फोटो जब भी खींची जाती है फोटो अच्छी नहीं आती है. फोटो सही न आने का कारण उस समय किया गया मेकअप होता है.

बढ़िया मेकअप न होने से फोटो खराब आती है. जिससे फोटो उतनी सुदंर नही दिखती जितनी सुदंर होनी चाहिए. पूजा जैसी शिकायत बहुत सारे लोगों को होती है. अगर आप अपनी फोटो में सुदंर दिखना चाहते हैं तो सही मेकअप करना सीखना होगा. मेकअपआर्टिस्ट सरोज कहती हैं कि जिस तरह आप हर मौके के हिसाब से मेकअप करती हैं उसी तरह जब आप फोटो खिंचवाने के लिये जायें तो उसी तरह से मेकअप करें. फोटो खिंचवाते समय मेकअप करने के कुछ टिप्स होते हैं. इनका प्रयोग करने से फोटो अच्छी आयेगी.

beauty how to look beautiful

लैक्मे सैलून महानगर लखनऊ की अनामिका राय बताती हैं ‘जिस जगह पर फोटो खींची जाने वाली हो वहां जाते समय मेकअप उसी के अनुरूप होना चाहिये. इस बात का पूरा ख्याल रखें कि फोटो कब और किस समय खींची जानी है. शादी के समारोह में जब आप हैवी मेकअप करेंगी तो फोटो अच्छी आयेगी.

यदि फोटो नेचुरल लाइट में खींचनी हो तो हल्का मेकअप करना सही रहता है. आंखों के नीचे हल्का सा कंसीलर लगायें और फाउडेंशन को हल्का रखें. फाउंडेशन रोज टोन का लगाने की जगह यलो टोन का लगायें तो फोटो में नेचुरल लगेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...