बौलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है. हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी की घोषणा की. खबरों के मुताबिक अब दीपिका जल्द ही बौलीवुड के मिस्टर परफेक्निशट यानी कि आमिर खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. एक हिन्दी वेबसाइट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म 'मोगुल' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दीपिका पादुकोण की एंट्री हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए खुद आमिर खान ने दीपिका की सिफारिश की है. उन्हें लगता है कि वो इस फिल्म के लिए एक दम फिट रहेंगी.

यह तो हो गयी 'मोगुल' में दीपिका की एंट्री की खबर, लेकिन इस खबर का दूसरा पहलू यह है कि दीपिका की एंट्री से सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म से किनारा कर सकती हैं. इसकी वजह फिल्म में दीपिका का किरदार सोनाक्षी के किरदार से थोड़ा बड़ा होना बताया जा रहा है. सोनाक्षी को ऐसा लगता है कि इससे फिल्म में उनका रोल सेकेंड लीड और दीपिका का किरदार मेन लीड का हो जायेगा.

सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि फिलहाल इस फिल्म के लिए दीपिका को साइन नहीं किया गया है लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी. हालांकि इस फिल्म में आमिर और दीपिका एक दूसरे के अपोजिट नहीं होंगे.
