आजकल की भाग दौड भरी जिंदगी, काम का ज्यादा प्रेशर और बालों की देखभाल न करना ही पुरुषों में गंजेपन का एक आम कारण बन गया है. ज्यादातर यह समस्या 25 से 35 साल की उम्र के पुरुषों में देखने को मिल रही है.
अक्सर पुरुष भूल जाते हैं कि बालों को भी ठीक उसी तरह से केयर की जरुरत पड़ती है जैसा कि शरीर को. अगर आपके बाल बहुत तेजी से गिर रहे हैं तो और आप गंजे हो रहे हैं तो हमारे दिए गए टिप्स को जरुर आजमाएं.
गीलों बालों की देखभाल - ध्यान रहे की आपके बाल आपके शरीर की तरह मजबूत नहीं हैं. इसलिए इनकी देखभाल अच्छे से करनी चाहिए खासकर की जब यह गीले हों. तौलिए से इसे जोर जोर से नहीं रगडना चाहिए वरना यह और भी ज्यादा टूटेगें साथ ही जो नए और छोटे बाल निकल भी रहे होगें उन पर भी असर पडेगा.
प्राकृतिक कंघी - जिस प्राकृतिक कंघी की बात हम कर रहे हैं वह और कुछ नहीं बल्कि आपके अपने हाथ हैं. गीले बलों को झाड़ने के लिए कडे ब्रश वाली कंघी सही नहीं होती. जब आपके बाल नाजुक अवस्था में होते हैं तो यह उन्हें खीचं कर नुक्सान पहुंचाती है. इसके अलावा यह सिर की त्वचा को भी हानि पहुंचाती है. पहले गीले बालों को अपनी उंगलियों से ठीक कर लें और जब यह सूख जाएं तो इस पर कंघी चलानी चाहिए.
