लड़कियों को हमेशा इस बात की चिंता सताती है कि आखिर वह कैसे अपने लुक को सबसे अलग करें? अगर आप भी इसी सोच में डूबी हैं कि औफिस की पार्टी से लेकर दोस्तों संग पार्टी में आप क्या लुक अपनाएं जिससे आप खुद को सबसे अलग दिखा सके, तो अब घबराइए नहीं क्योंकि हम आपकी इस परेशानी को छूमंतर करने के लिए ये उपाय लेकर आए हैं.

आई मेकअप

beauty

आजकल स्मोकी आई और कैट आई काफी ट्रेंड में हैं और इसे अपनाकर आप कुछ हटकर भी नजर आएंगी. इस आई मेकअप को करने के लिए ज्यादा रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको ये कलर ज्यादा भड़कीला लगे तो इसे काले रंग के साथ अट्रैक्टिव बना सकती हैं.

आप चाहे तो गोल्डन स्मोकी आईज लुक भी ट्राई कर सकती हैं. ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा. इसके साथ ही यह पार्टी में आपको सबसे अलग लुक भी देगा.

लगाएं सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक

glossy-lips-make-your-looks-trendy

अक्सर महिलाएं सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाने में कतराती हैं. जब भी लिपस्टिक लगाने की बारी आती है तो वो डल रंगों का चुनाव करते हैं. अगर आप ऐसा ही करती हैं तो बिल्कुल न करें. रेड, औरेंज जैसे कलर को लगा सकती है. ये रंग बहुत आकर्षक होते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...