सर्दियों के मौसम में बालों और त्वचा की खास देखभाल करनी पड़ती है. बाजार में मिलने वाले कई महंगे उत्पाद बालों और चेहरे को नुकसान पहुंचाकर नेचुरल टेक्‍सचर और नमी को चुरा लेते हैं. अगर आप इस सर्द मौसम में बालों और चेहरे की चमक को बनाए रखना चाहती हैं तो ग्लिसरीन का उपयोग करें. ग्लिसरीन में मौजूद पौषक तत्‍व आपके बालों और चेहरे की त्‍वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते है इसके अलावा ये आपको सुंदर बनाएं रखते है. ग्लिसरीन का उपयोग आप शैम्‍पू, बौडी लोशन और फेशवाश के तौर पर भी कर सकती हैं.

1. आंखों की सूजन हटाएं

देर रात जागने और कम्‍प्‍यूटर पर देर तक काम करने की वजह से आंखों के आसपास थकावट और सूजन आ जाती है. इसे कम करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल लाभकारी होता है. रूई में ठंडे ग्लिसरीन को डालें और उसे आंखों की त्वचा पर लगाएं. यह आपके आंखों की अन्य समस्या को भी कम करता है.

ये भी पढ़ें- फेशियल: बढ़ती उम्र में भी ग्लो रखें बरकरार

2. फटे होठों के लिए

सर्दियों में रुखेपन की वजह से होंठ फटना सामान्‍य बात होती है. ग्लिसरीन फटे होठों के लिए लाभकारी होता है. यह ना सिर्फ होंठो मुलायम बनाया रखता है बल्कि उसके कालेपन को भी कम करता है. एक चम्‍मच दूध की मलाई में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और उसे रोजाना रात को सोने से पहले होंठ पर लगाकर सो जाएं. सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इस प्रक्रिया को रोजाना एक बार जरूर करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...