गर्मियों के मौसम में लू के कारण बहुत से लोगों को नींद लेने में ज्यादा दिक्कत होने लगती है. क्या आपको भी कई बार रातों में नींद नहीं आती. ऐसे में हम सबको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं, ताकि हम शारीरिक तौर पर हमेशा अच्छे रहें.

ऐसे मौसम में आपको हल्का भोजन करना चाहिएं क्योंकि ज्यादा भारी भोजन करने से आपको अच्छी नींद नहीं आएगी और रात में बैचेनी भी रहती है. इसलिए आज हम आपको अच्छी नींद पाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने के बारे में बताएगें. इन चीजों के सेवन से शरीर दुर्बल नहीं होता और शरीर में तरलता भी बनी रहती है. तो जानिए...

लौकी  : ज्यादातर लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती. पर इसका सेवन करने से हमारा शरीर डिहाईड्रेट नहीं होता. यह हमारे खाने को पचाने में भी मददगार साबित होती हैं. आप लौकी की सब्जी, खीर या फिर रायता बनाकर भी खा सकते हैं. यह ठंडी होती है तभी गर्मी से इसका सेवन करने से हमें ठंडक मिलती है.

खीरा : निरोग और स्वस्थ रखने के लिए खीरे को अपने आहार में जरूर शामिल करें. रात के समय इसे खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है अौर यह बॉडी को डिहाईड्रेट नहीं होने देता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...