क्या आपके मन में कभी यह खयाल नहीं आया कि काश आपका घर भी किसी महल जैसा चमकता रहे. अगर आप सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका घर भी उतना ही साफ रहेगा, जितने होटल और महल रहते हैं. कुछ आसान टिप्स आपके घर को महल जैया सुंदर और साफ-सुथरा बनाने में आपकी मदद करेंगे.
1. क्लीनिंग प्लान बनाएं
सफाई करते समय आपको वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत होती है. आपके घर में जितने भी कमरे हैं, उनमें सामान के अनुसार प्लान ऑफ अटैक बनाएं. अगर आपको पता होगा कि आप क्या साफ करने जा रही हैं और किस क्रम में तो आपका न केवल समय बचेगा, बल्कि आप कई स्टेप्स दोहराएंगी भी नहीं. इसलिए सफाई की शुरुआत से पहले क्लीनिंग चेकलिस्ट बनाएं और उस पर अमल करें.
ये भी पढ़ें- माइक्रो वेडिंग’ का बढ़ा ट्रेंड
2. ऊपर से शुरू करें
आपको कमरे की सफाई हमेशा ऊपर से नीचे की ओर करनी चाहिए. धूल नीचे गिरती है और आप कभी नहीं चाहेंगी कि कमरे के नीचे वाले हिस्से की सफाई आपको फिर से करनी पड़े.
3. फर्नीचर को भूल न जाना
ज्यादातर महिलाएं फर्श, खिड़कियों जैसी चीजों पर ही फोकस करती हैं और सोफा व दूसरे फर्नीचर भूल जाती हैं. आप हर फर्नीचर की सफाई अच्छी तरह से वैक्यूम क्लीनर से करें. धूल-मिट्टी के कण सोफे का कपड़ा खराब कर सकते हैं.
