यदि आप ने टैटू गुदवाने का फैसला कर लिया है तो इस बारे में आप को बहुत सारी बातें पता होनी चाहिए, क्योंकि यह आप के साथ हमेशा रहने वाली चीज होगी. टैटू आर्टिस्ट सनी और विकी पाटिल के अनुसार, टैटू गुदवाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है.

1.  जो टैटू आर्टिस्ट आप की बौडी पर टैटू बना रहा है, उस की सोशल प्रोफाइल अच्छी तरह चैक कर लें. वह प्रशिक्षित होना चाहिए. कई बार टैटू में गड़बड़ी हो जाती है, क्योंकि लोग आर्टिस्ट के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते. भले ही उस के पहले के काम का अच्छा पोर्टफोलियो हो, यह सुनिश्चित कर लें कि लोगों की उस के काम के बारे में क्या राय है. उस की सभी स्पैशल प्रोफाइल्स अच्छी तरह देख लें.

2. पार्लर साफसुथरा हो, उस के सारे इंस्ट्रूमैंट और ग्लब्स, जिन का टैटू आर्टिस्ट इस्तेमाल कर रहा है, नए व फ्रैश हों. पहले से इस्तेमाल चीजों से इन्फैक्शन का खतरा रहता है.

ये तो थी टैक्निकल चीजें जो आप को पता होनी चाहिए. ऐसी कई और भी बातें हैं जिन की जानकारी आप को टैटू गुदवाने से पहले होनी ही चाहिए जैसे कि आप दर्द सहने के लिए तैयार रहें. टैटू गुदवाने में कभी ज्यादा दर्द भी हो सकता है. स्किन की ऊपरी सतह पर 10 से 15 विशेषरूप से डिजाइन की गई टैटू की सुईयां चुभोई जाती हैं. सुईयों की संख्या कमज्यादा भी हो सकती है, उसी के हिसाब से दर्र्द भी कमज्यादा होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...