हर मौसम में खूबसूरत दिखना महिलाओं की पहली तमन्ना होती है. इसीलिए वे मौसम के हिसाब से और खुद पर सूट करता हुआ मेकअप करना पसंद करती हैं. लेकिन जब बात गरमी के मौसम की हो तो चिलचिलाती धूप में टपकते पसीने की वजह से मेकअप को बचाए रखना सचमुच महिलाओं के लिए एक चुनौती होती है.

इस बाबत दिल्ली के ग्रेस ऐंड ग्लैमर सैलून की मेकअप आर्टिस्ट प्रिया कालरा कहती हैं, ‘‘जिस तरह मौसम के अनुसार फैशन ट्रैंड बदलता रहता है, ठीक उसी तरह हर सीजन में मेकअप भी बदल जाता है. अच्छा होगा आप गरमियों में सिंपल और हलका मेकअप ही करें. इस से मेकअप बार बार ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेकअप त्वचा पर लंबे समय तक टिका रहे, इस के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स फौलो करने होंगे.’’

तो आइए जानते हैं प्रिया से कुछ आसान व खास टिप्स जिन पर अमल कर आप इस हौट सीजन में भी कूलकूल नजर आएंगी.

मेकअप बेस

किसी भी तरह के मेकअप की शुरुआत मेकअप बेस से होती है इसलिए समर मेकअप के लिए भी पहले मेकअप बेस तैयार किया जाता है. गरमी के मौसम में फाउंडेशन लगाने से चेहरा थोड़ा हैवी दिख सकता है. अत: फाउंडेशन की जगह कंसीलर का प्रयोग करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...