मेंहदी सोलह सोलह श्रृंगार में से एक है. हमारे देश में कोई भी खास मौका हो, हाथों में मेंहदी रचाए बिना श्रृंगार पूरा नहीं होता. और जब बात शादी की हो तब बिन मेंहदी सब फीका सा लगता है. किसी भी शादी में मेंहदी सिर्फ दुल्हन के हाथों पर नहीं बल्कि उसके सखी सहेली, रिश्तेदार सभी के हाथों पर रचाई जाती है. लेकिन मेंहदी तभी खूबसूरत लगती है, जब उसका रंग गहरा हो. मेहंदी का एक खास गहरा लाल रंग होता है जो हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है.
कई बार ऐसा होता है कि मेंहदी लगी तो बहुत अच्छी होती है लेकिन सही से न रचने के कारण खूबसूरत डिजाइन भी खिलकर नहीं आ पाता. ऐसे में आप इन उपायों को अपनाकर गहरी और खूबसूरत मेंहदी रचा सकती हैं. हालांकि पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी मेंहदी का घोल अच्छे से तैयार किया गया हो.
इन उपायों को अपनाने से गहरी रचेगी मेंहदी.
1. मेंहदी लगाने के बाद धैर्य रखना बहुत जरूरी है. कम से कम पांच से छह घंटे के लिए मेंहदी को हाथों पर रचे रहने दें. इससे मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है.
2. नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है. दरअसल, इस घोल को लगाने से मेंहदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है.
