अपनी त्वचा को दमकाने के लिए आपने कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाया होगा. कभी बेसन और हल्दी से बना फेसपैक, तो कभी एलोवेरा जेल का प्रयोग तो कभी कच्चे दूध से चेहरा धुला होगा. लेकिन क्या आपने कभी नींबू का इस्तेमाल, त्वचा को सुंदर बनाने के लिए किया है. अगर नहीं तो आप कर सकती हैं.

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि नींबू के इस्तेमाल से कुछ लोगों में रैशेज पड़ने और जलन होने की समस्या भी देखी गई है और इसके पीछे मुख्य वजह, लोगों की अलग-अलग प्रकार की त्वचा का होना होता है. चूंकि, नीबू की प्रकृति अम्लीय होती है, ऐसे में यह त्वचा पर विपरीत प्रभाव भी डाल देता है. अगर आपको नींबू के रस से एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

नींबू का पीएच मान बहुत कम होता है यानि उसमें अम्लीय गुण अधिक होता है. ऐसे में उम्मीद कहीं ज्यादा है कि आप चेहरे के जिस हिस्से का उपचार करें वो ठीक होने के बजाय धब्बे और चकत्तेदार हो जाएं.

कई लोगों को नींबू को चेहरे पर लगाने के बाद लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं और खुजली होने लगती है. आपको बता दें कि नींबू में फोटोसिंथेसाइजिंग कम्पाउंड होते हैं जो धूप में त्वचा को यूवी किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं. जिसकी वजह से चेहरे पर पिग्मेंटेशन भी हो सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...