आज के समय में अधिकतर महिलाएं कामकाजी हैं. कामकाजी होने के वजह से घर और औफिस के बीच वह ऐसे बंध जाती हैं कि अपने पहनावे पर उचित ध्यान नहीं दे पाती. दूसरी तरफ कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं जो औफिस जाते वक्त ज्यादा ही सज-धज कर निकल जाती हैं. महिलाओं को फैशन की नौलेज तो होती है, लेकिन इसको सही तरह से कैरी कैसे करें इसमें ज्यादातर महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती हैं. ऐसे में कई महिलाएं जहां बिलकुल ही सिम्पल बन कर औफिस जाना पसंद करती हैं वहीं कुछ महिलाएं चटक रंग के कपड़े भारी गहने पहन कर भी औफिस चली जाती हैं.

कामकाजी महिलाओं के लिए उनका पहनावा बहुत मायने रखता है. एक कामकाजी महिलाओं के लिए पहनावा ऐसा होना चाहिए, जो कामकाज में बाधा न बने और आस-पास के लोगों पर भी अच्छा प्रभाव बना रहें.

1. औफिस वर्कर की तरह हो ड्रेसअप

office

अगर आप अपने कैरियर के प्रति संजीद हैं तो, आप फैशनेबल दिखाने के बजाय औफिस वर्कर दिखने की कोशिश करें. आज के समय में काम के साथ आपके बोलने का लहज़ा, पहनावा पर भी लोग ध्यान देते हैं. इसलिए कामकाजी महिलाओं को औफिस में खुद को सही तरीके से पेश करना बहुत जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें- हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है ‘छोटी सरदारनी’ की ‘मेहर’ के ये लुक

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...