पिछले दिनों एक खबर आई थी कि केरल के तिरुवनंतपुरम में एक तेइस वर्षीय लड़की ने एक कथित धार्मिक गुरू का प्राइवेट पार्ट काट डाला. लड़की का आरोप था कि वह ढोंगी उसका रेप करने की कोशिश कर रहा था और ऐसा पहली बार नहीं हुआ था. पिछले छह सालों से वह लड़की का यौन शोषण करता आ रहा था पर अब जब बात बरदाश्त की हद से आगे बढ़ गई, तो लड़की ने हिम्मत दिखाई . कहा तो यह भी जा रहा है कि उस ढोंगी ने लड़की की मां का भी शोषण किया था. अब सवाल है कि ऐसे ढोंगी को घर में घुसने किसने दिया और क्यों. मामले की तह तक पहुंचने पर पता चला कि लड़की के लकवाग्रस्त पिता एक लंबे अर्से से बिस्तर पर पड़े थे और उनके इलाज के बहाने इस ढोंगी ने घर में प्रवेश पा लिया. पिता तो ठीक नहीं हुए लेकिन धर्म के नाम पर बच्ची का पिछले छह सालों से लगातार यौन शोषण कर रहा था जो अब उससे और नहीं सहा गया.

ये तो एक किस्सा है जो लड़की की हिम्मत से सामने आ गया पर कितने ऐसे किस्से और भी होंगे जो बंद कमरों में ही घुट कर रह जाते होंगे. कभी धर्म के नाम पर तो कभी पैसे के बल पर और अगर फिर भी न दबे तो डरा-धमका कर. ऐसे ही एक नामी धर्मगुरू आसाराम बापू और उनका बेटा यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं. उन पर अपने आश्रम के अनुयायी की नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है. यौन शोषण का मामला चल तो काफी समय से रहा था पर एक परिवार के हिम्मत दिखाने के बाद बाकि लोग भी खुलकर सामने आए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...