गरमी बढ़ते ही हमारी स्किन प्रौब्लम की प्रौब्लम्स शुरू हो जाती हैं. जिनसे निपटने के लिए हमें कईं बार डौक्टर्स के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन इस बार हम आपको हर घर में मौजूद हल्दी के कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको इस गरमी स्किन प्रौब्लम से होने वाली प्रौब्लम से छुटकारा तो मिलेगा ही. साथ ही आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी. आइए आपको बताते हैं, हल्दी के कुछ असरदार टिप्स...
1. हल्दी से पा सकते हैं टैन से छुटकारा
हल्दी और नींबू का रस मिलाएं औुीर 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो दें. इसके अलावा, थोड़ी से हल्दी को एक चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच शहद और आधे नींबू के रस में मिलाएं और सूखने तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद धो दें और फर्क देखें.
ये भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के 4 बेहतरीन टिप्स
2. ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी है बेस्ट
हल्दी और बेसन के फेसपैक को हमेशा से ही स्किन को ग्लो कराने का बेहतरीन तरीका माना जाता है. चार चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध लेकर पेस्ट बनाएं. इसे कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. इसे हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाएं और ग्लोइंग स्किन पाएं.
