बरसात की रिमझिम फुहारें, गीली मिट्टी की मनमोहक सुगंध और हरीहरी घास आंखों को बहुत सुकून देती है और मन को मोह लेती है. मगर साथ ही सड़कों पर गड्ढों में भरा पानी कीचड़ और गंदगी बीमारियों को भी न्योता देती है. ऐसे में घर की सफाई सब से जरूरी है, क्योंकि घर एक ऐसी जगह है, जहां हम सब से ज्यादा समय बिताते हैं और आसानी से बैक्टीरिया के संपर्क में आ कर बीमार पड़ सकते हैं. अगर आप इस मौसम में अपने परिवार को सुरक्षित रख बारिश का भरपूर आनंद लेना चाहती हैं, तो इन क्लीनिंग टिप्स पर गौर जरूर फरमाएं:
1. एंटीबैक्टीरियल टाइल्स
घर को बैक्टीरिया से बचाना चाहती हैं, तो एंटीबैक्टीरियल टाइल्स लगवा सकती हैं. ये टाइल्स एंटीबैक्टीरियल टैक्नोलौजी को यूज कर के बनाई जाती हैं. ये कीटाणुओं को खत्म कर आप को कीटाणुमुक्त वातावरण देती हैं.
2. जूतों को बाहर खोलें
सड़कों पर मौजूद कीचड़ जूतों और चप्पलों में लग साथ घर आ जाता है यानी जानेअनजाने आप गंदगी और बैक्टीरिया भी साथ ले आते हैं. इसलिए बेहतर है कि अपना शूरैक घर के बाहर रखें और वहीं जूते खोलें और पहनें. ऐसा करने से घर बिलकुल साफ और कीटाणुमुक्त रहेगा.
ये भी पढ़ें- 4 टिप्स: वौलपेपर के इस्तेमाल से सजाएं घर
