आमतौर पर सभी महिलाओं को हाई हील्स पहनना बहुत अच्छा लगता है. फ्लैट फुटवियर की तुलना में हाई हील्स आपको ज्यादा स्टाइलिश और सेक्सी लुक देती हैं. हर लड़की चाहती है कि उसके पास कई सारी हाई हील्स की कलेक्शन हो जिसे वो जब चाहे अपनी ड्रेस और मूड के हिसाब से पहन सके.

हाई हील्स पहनना तो अच्छा लगता ही है लेकिन पैरों में दर्द के साथ परेशानी भी शुरू होती है. जी हां, हाई हील्स के साथ दर्द फ्री में मिलता है. अगर आप भी दर्द से बचने के लिए हील्स पहनना अवॉयड करती हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ. जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं हाई हील्स पहनने के कुछ स्मार्ट तरीके जिनके द्वारा आप दर्द से बच सकती हैं.

परफेक्ट साइज

हाई हील्स के दर्द से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने साइज के हिसाब से ही अपने लिए फुटवियर चुनें. अगर फुटवियर का साइज ठीक नहीं होगा तो जाहिर सी बात है कि आपको उससे तकलीफ होगी. अकसर महिलाएं गलत साइज के फुटवियर खरीदने की गलती कर बैठती हैं. छोटे साइज के जूते आपकी मांसपेशियों और तंत्रिकाओं पर दबाव बनाती हैं जिसके परिणामस्वरूप आपको दर्द पैदा महसूस होता है.

आकार पर दें ध्यान

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...