बौलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटीं जाह्नवी कपूर जहां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं तो वहीं अब छोटी बहन खुशी कपूर भी मीडिया में छा गई हैं. हाल ही में भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर से मिलने पहुंची खुशी एक मिस्ट्री बौय के साथ नजर आईं, जिसके बाद उनकी फोटोज मीडिया में वायरल हो गई हैं. आइए आपको दिखाते हैं खुशी और उनके मिस्ट्री बौय की कुछ खास फोटोज...
अक्सर भाई अर्जुन कपूर से मिलने जाती हैं खुशी
खुशी कपूर आए दिन अपने भाई अर्जुन कपूर से मिलने जाती रहती हैं. कई बार उनको अर्जुन के घर के बाहर देखा जा चुका है. बीती रात यानी सोमवार को भी वह अपने भाई और बहन अंशुला से मिलने पहुंची थी. जहां पर खुशी एक मिस्ट्री बौय के साथ स्पौट हुई.
ये भी पढ़ें- औडियंस के लिए स्ट्रेसबस्टर बन रहें हैं सुनील
मिस्ट्री बौय के साथ स्माइल करती नजर आईं खुशी
