बौलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई और बहन के बच्चों के साथ खेलने की वीडियो डालते रहते हैं. वहीं अब खबरें हैं कि सलमान के साथ खेलने के लिए अब घर एक और नया मेहमान आने वाला है. सलमान एक बार फिर मामू बनने जा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं किसके मामू बनने जा रहे हैं इस बार सलमान...
एक बार फिर अर्पिता बनने वाली हैं मां
View this post on Instagram
Innocence ♥️ #thorwback#weddingtime#pheras#hyderabad#falaknumapalace#18thnov @aaysharma
खबरों की माने तो सलमान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा अपने दूसरे बच्चे के वैलकम की तैयारियां कर रहे हैं यानी अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं.
ये भी पढ़ें- खुलासा: तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को हैं इस बात का मलाल
4 साल बाद दोबारा गूंजेगी किलकारियां
सलमान की बहन अर्पिता के घर 4 साल बाद किलकारियां गूंजने वाली हैं. अर्पिता ने चार साल पहले यानी साल 2019 में बेटे आहिल को जन्म दिया था.
