हाल ही में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने चारू असोपा के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था. राजीव और चारू 16 जून 2019 को गोवा मे हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन मे बंध गए थे. इनकी शादी में राजीव की बहन सुष्मिता भी अपने बौयफ्रेंड और बेटियों के साथ बहुत खुश नजर आई. गोवा मे शादी करने से पहले राजीव और चारू ने कोर्ट मैरिज कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था.

राजीव-चारू ने एक दूसरे को किया अनफौलो

 

View this post on Instagram

 

wifey time ?❤️ #rajakibittu

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on

अब कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है कि जबसे राजीव सेन और चारू असोपा अपने हनीमून से लौटे है तब से उन दोनों के बीच कुछ ठीक नही चल रहा. हनीमून से वापस आते ही इन दोनो लव-बर्डस ने एक दूसरे को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफौलो कर दिया. हालांकि इस बात पर राजीव और चारू मे से किसी ने कोई बात नही की है.

ये भी पढ़ें- ‘नायरा-कार्तिक’ के बीच आई ‘वेदिका’ तो फैंस ने किया ट्रोल, मिला करारा जवाब

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...