घर में मौजूद हर छोटी बड़ी चीज का रखरखाव करना आपकी जिम्‍मेदारी का एक हिस्‍सा है. घर की चीजों को लंबे समय तक सहेज के रखने के लिए घर की नियमित सफाई बहुत जरूरी है. पर कई बार हम सफाई करते समय घर की ऐसी ही छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना भूल जाते हैं.

शू रैक ऐसी ही छोटी छोटी चीजों में से एक है. घर के बाहर रखे शू रैक का हम हर रोज इसका इस्‍तेमाल करते हैं. पर इस पर हमारा ध्‍यान कभी-कभी ही जाता है. पर शू रैक को साफ रखना बहुत जरूरी है. शू रैक को साफ रखने से उसमें रखे जाने वाले जूते-चप्पल भी गंदे नहीं होते.

घर के एक कोने में रखा शू रैक अगर साफ सुथरा होगा तो आपके घर की भी शोभा बढ़ेगी. इन टिप्स से आसानी से साफ करें शू रैक.

1. शू रैक को ऐसी जगह रखें जहां धूल मिट्टी कम आती हो ताकि इसे रोज साफ करने की जरूरत न पड़े.

2. शू रैक अगर लकड़ी का हो तो हमेशा ध्यान रखें कि लकड़ी पौलिश की गई हो ताकि दीमक से लकड़ी बची रहे.

ये भी पढ़ें- मच्छर करें परेशान तो घर में लगाएं यह पौधे

3. रोज नहीं तो हफ्ते में एक बार शू रैक को जरूर साफ करें. आप चाहे तो बाजार में उपलब्‍ध शू रैक साफ करने की किट भी ला सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...