स्टैंडअप कौमेडियन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका दुआ एक हास्य कलाकार है. वह इन्स्टाग्राम और स्नैपचैट के पोस्ट के लिए पौपुलर है. एक्ट्रेस से पहले वह एक लेखक थी. उसे बचपन से क्रिएटिव काम करने में अच्छा लगता था. उसके पिता पत्रकार विनोद दुआ है और उनसे वह जीवन की सीख लेती है. उन्हें अपना आदर्श भी मानती है. एक्टिंग के अलावा वह लिखने का भी काम करती है और उसकी फिल्म बनाने की इच्छा रखती है. कई फिल्मों में काम करने के बाद मल्लिका अभी हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘द ऑफिस सीजन 2’ में काम किया है. उनसे उनकी जर्नी के बारें में बात हुई आइये जाने.

सवाल-इसे करने की खास वजह क्या है?

ये द औफिस के आगे की कहानी है, जिसमें एक नया स्टाफ मेंबर मैं हूं. वह एक अजीब सी लड़की है और उसका औफिस से कुछ लेना देना नहीं. इसके अलावा इसमें औफिस में कुछ मजेदार चीजो को दिखाया है.

ये भी पढ़ें- ‘नच बलिए 9’ की विनर बनेगी TV की ये पौपुलर जोड़ी, पढ़ें पूरी खबर

सवाल-आप रियल लाइफ में कैसी है?

मैं बहुत शाय और शांत किस्म की लड़की हूं. अधिक मजाक किसी से नहीं करती. कोई मुझसे मिलता है तो वह मेरे काम को देखकर चौक जाता है, पर मैं वैसी ही हूं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...