बौलीवुड के सलमान खान का पौपुलर रियलिटी शो बिग बौस 13 छठवां हफ्ते में पहुंच चुका है जहां कंटेस्टेट किसी भी तरह फिनाले तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. उन्हीं कंटेस्टेट में से एक है सलमान की फेवरेट शहनाज गिल. इन दिनों बिग बौस के घर में शहनाज गिल का काफी जलवा है, जिसके लिए वह फैंस के बीच काफी पौपुलर हो गई हैं. वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शहनाज पंजाबी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें वह ट्रेंडी सूट में नजर आ चुकी हैं. आज हम शहनाज के सूट फैशन की बात करेंगे, जिसे आप वेडिंग या पार्टीज में ट्राय कर सकती हैं.

1. सिंपल सूट है परफेक्ट

कई बार हम ब्राइट कलर पहनने से बचते हैं लेकिन शहनाज का ये डार्क स्काई ब्लू लौंग सूट के साथ पिंक सलवार और दुपट्टे का कौम्बिनेशन फेस्टिवल या पार्टीज के लिए परफेक्ट रहेगा. आप इस आउटफिट के साथ पिंक कलर के इयरिंग्स ट्राय कर सकते हैं. ये आपके लुक के लिए परफेक्ट औप्शन रहेगा. वहीं अगर आप हेल्दी हैं तो लौंग सूट आपके लिए अच्छा रहेगा. फुटवियर की बात करें तो आप भी शहनाज की तरह जूतियां ट्राय कर सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Wishing you a year full with wisdom, light and love Happy Diwali...!! @colorstv #BB13 #biggboss13

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...