बालों को बिना नुकसान पहुंचाए नया लुक देना चाहती हैं तो हेयर ऐक्सटैंशन आप के लिए बेहतर औप्शन है. हेयर ऐक्सटैंशन में इस्तेमाल किए जाने वाले बालों को पहले कीटाणुमुक्त किया जाता है. ऐसा करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये बाल किसी के कटे हुए असली बाल होते हैं. यह काम चाइना, सिंगापुर जैसे शहरों में बहुतायत में होता है. इस प्रक्रिया में कटे बालों के साथ ग्राहक के बालों का सैंपल भी भेजा जाता है ताकि उस की पौलीशिंग इस तरह हो कि वह ग्राहक के असली बालों जैसा लगे.

क्यों है बेहतर विकल्प

हेयर ऐक्सटैंशन के जरीए किसी भी तरह की हेयरस्टाइल बनाई जा सकती है. अगर बाल बौबकट हों तब भी जूड़ा या कमर तक लंबे कर्ली हेयर बनाए जा सकते हैं. साइड बन या मेसी ब्रेड्स भी बनाई जा सकती हैं. शादी के रिसैप्शन के लिए आजकल दुलहनें भी हेयर ऐक्सटैंशन का यूज कर रही हैं. इन दिनों कलर करवाने का क्रेज भी बढ़ रहा है. लेकिन कई महिलाएं बालों में किसी पसंदीदा कलर से हाईलाइटिंग तो चाहती हैं, लेकिन कलर नहीं लगवाना चाहतीं. ऐसे में ऐक्सटैंशन हेयर पर कलर लगा कर उन्हें हाईलाइटर की तरह  लगाया जा सकता है. यह पूरी तरह सेफ और आसान है. ऐक्सटैंशन को खास तरह के न दिखने वाले क्लिप्स के जरीए भी लगाया जा सकता है. यह सब से आसान तरीका है, क्योंकि क्लिप्स को कभी भी निकाला जा सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...