सेलेब्रिटी कपल इन दिनों अपनी शादी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं टीवी की जोडियां भी इन दिनों अपनी वेडिंग लाइफ की नई शुरूआत करके खुश हैं, लेकिन टीवी की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनका शादियां किसी न किसी वजह से टूट गई हैं. आज हम आपको टीवी की कुछ पौपुलर एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिनकी शादी को कुछ साल भी नही हुए कि उनका रिश्ता टूट गया है.
1. श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी की शादीशुदा लाइफ की बात करें तो वह ज्यादा सुर्खियों में रही हैं. श्वेता की पहली शादी की बात करें तो साल 1998 में राजा चौधरी से हुई थी, जो कि घरेलू हिंसा के चलते टूट गई थी. श्वेता की दूसरी शादी की एक्टर अभिनव कोहली से 3 साल पहले हुई थी, लेकिन अब खबरें हैं कि श्वेता की ये शादी भी खतरे में है. वहीं श्वेता तिवारी श्वेता के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द टीवी में सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' के साथ कमबैक करने वाली हैं. अब देखना ये है कि श्वेता अपनी दूसरी शादी को टिक पाती है या नही.
