बौलीवुड के फेमस स्टार जो आउटफिट्स पहन लेते है वह आम लोगों के लिए फैशन ट्रेंड बन जाता है. नए साल के मौके पर एक बार फिर पोल्का डौट प्रिंट ड्रेसेस का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस करीना कपूर खान का तैमूर के बर्थ डे पर पहनी गई पोल्का डौट वाली 70 हजार रुपये की ड्रेस लड़कियों की पसंद बन चुकी है.

वैसे तो कई वर्षों से पोल्का डौट प्रिंट ड्रेसेस का फैशन ट्रेंड खास रहा है और अब  इन दिनों भी डिफरेंट तरह के पोल्का डौट प्रिंट ड्रेसेस की बड़ी रेंज मार्केट में देखने को मिल रही है है. टौप, साड़ी,  पैरलर, जींस, फ्रौक और वनपीस ड्रेसेस पर पोल्का डौट प्रिंट, छोटे-बड़े साइज में खूब दिखाई दे रहे हैं. आप भी अपनी मनचाही पोल्का डौट प्रिंट ड्रेसेस कैरी करके स्टाइलिश दिख सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malti (@deepikapadukone) on

आपको बता दे नए साल के मौके पर पोल्का डौट प्रिंट एक बार फिर फैशन की दौड़ में एक अलग ही पहचान बनाए हुए है. हर सेलेब्रिटीज़  पोल्का डौट में नजर आ रही है और इस तरह के प्रिंट हर कोई कैरी करना चाहता है.

ये भी पढ़ें- हर ब्राइड को खास बनाती गोल्ड ज्वैलरी

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...