टीवी सीरियल ‘फिर सुबह होगी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली गुलकी जोशी को बचपन से एक्टिंग का शौक था, जिसमें साथ दिया उसके माता-पिता ने. थिएटर प्रोफेशन से सम्बन्ध रखने वाले उसके माता-पिता ने हमेशा चाहा है कि गुलकी अपने मनपसंद काम करें. इसलिए गुलकी को इस क्षेत्र में आने में समस्या नहीं आई. गुलकी हमेशा लीक से हटकर काम करना पसंद करती है. सोनी सब टीवी पर धारावाहिक ‘मैडम सर’ में वह पुलिस औफिसर हसीना मलिक की मुख्य भूमिका निभा रही है. शांत और हंसमुख स्वभाव की गुलकी से बात करना रोचक रहा पेश है कुछ अंश.
सवाल-इस क्षेत्र में आने की इच्छा कैसे हुई?
मुझे बचपन से कला का माहौल मिला है. मेरे माता-पिता भी थिएटर से है. इसलिए मुझे इस काम के अलावा कुछ करना नहीं था. मेरी परवरिश दिल्ली और मुंबई में हुई. मैंने अपनी पढाई पूरी कर अभिनय की ओर मुड़ी. इस दौरान मैंने लोगों से जुड़ना शुरू कर ऑडिशन देने लगी थी और साल 2012 में मुझे पहली धारावाहिक ‘फिर सुबह होगी’ मिली.
सवाल-परिवार का सहयोग कितना रहा?
परिवार ने काफी सहयोग दिया. पढाई ख़त्म करने के बाद उन्होंने काम करने की सलाह दी और मैंने भी वैसे ही किया इससे कोई समस्या नहीं आई.
