अगर कोई आपसे पूछे कि आप किसी रेस्टोरेंट में बार-बार जाना क्यों पसंद करती हैं? तो आपका क्या जवाब होगा. शायद आप कहेंगी कि आपको वहां का खाना, माहौल बहुत पसंद है इसलिए आप वहां जाना पसंद करती हैं. लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि दुनिया में ऐसे कई दिलचस्प रेस्टोरेंट हैं, जहां आप जिंदगी में एक बार जाना तो जरूर पसंद करेंगे. आइए जानते हैं ऐसे ही एक अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में.
'क्या बुकिया तावेर्न' रेस्टोरेंट, जापान
क्या बुकिया तावेर्न नाम के जापानी रेस्टोरेंट में बंदर वेटर के रूप में काम करते हैं और सबसे मजेदार बात ये है कि इन बंदरों की 2 घंटे की शिफ्ट लगती है. अपने काम के 2 घंटे पूरा करने के बाद इन बंदरों की जगह पर दूसरे बंदर आ जाते हैं. ऐसे 2-2 घंटे की शिफ्ट यहां चलती रहती है.
और तो और बंदर यहां बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से और काफी बढ़िया तरीके से काम करते हैं.
प्रोफेशनल यूनिफौर्म में रहते हैं बंदर
इन वेटर बंदरों को प्रोफेशनल लुक देने के लिए इन्हें एक यूनिफौर्म भी दी गई है. कड़ी ट्रेनिंग के बाद इन बंदरों को खाना सर्व करना सिखाया गया है. इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए वहां दूसरे वेटर भी हर समय मौजूद रहते हैं. कभी उत्पात मचाने वाले इन बंदरों को अब कड़े अनुशासन की आदत पड़ चुकी है और अब वो इसका एक हिस्सा बन चुके हैं.
