हेयर कलर ट्रैंड्स आज फैशन इंडस्ट्री की पहचान हैं और इन्हें न अपना कर आप अपने लुक के साथ कौंप्रौमाइज ही कर रही हैं. स्टाइलिश हेयरकट और हेयर कलर कराना किस लड़की को पसंद नहीं. ब्राउन, रैड और ब्लौंड तो हमेशा से ट्रैंड में रहा ही है.

अब यह ट्रैंड हर साल बदल रहा है. सो, लड़कियों की पसंद भी बदलती रहती है. इसी पसंद को देखते हुए स्टाइलिस्ट नएनए हेयर  ट्रैंड्स इंट्रोड्यूस करते रहते हैं. हेयर कलर इसलिए भी ट्रैंड में रहते हैं क्योंकि यह न केवल आप की पर्सनैलिटी को बदलते हैं बल्कि आप में एक अलग किस्म का कौन्फिडैंस भी भर देते हैं. इसीलिए तो आज हर क्षेत्र की लड़कियां चाहे बौलीवुड अदाकारा हों या कालेजगोइंग या जौब करने वाली हों, सभी ट्रैंडी हेयर कलर्स कराती हैं.

हेयर कलर अकसर मौसम और अवसर के आधार पर कराए जाते हैं. हेयर कलर को देखते ही कोई व्यक्ति इस का अंदाजा लगा लेता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं. ब्राइट कलर्स जहां बोल्ड लुक देते हैं वहीं लाइट कलर्स से माइल्ड लुक आता है. सही हेयर कलर पाने के लिए आप ऐक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं जिस से कि आप का हेयर  कलर आप के लिए डिजास्टर नहीं बनेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...