साल 2020 बौलीवुड सितारों के लिए अच्छा साल साबित नहीं हुआ है. बीते दिनों जहां एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), इरफान खान (Irrfan Khan) और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान (Wajid Khan) ने दुनिया को अलविदा कहा तो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद बौलीवुड सदमें में आ गया. वहीं अब बौलीवुड की एक और पौपुलर सेलेब्स में से एक कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने भी 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. आइए आपको बताते हैं कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन की वजह...
सांस में दिक्कत होने के चलते हुई थीं एडमिट
पिछले हफ्ते सरोज खान को मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सांस की दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था, जो कि निगेटिव निकला था, लेकिन आज सुबह यानी 3 जुलाई की सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, जिसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी.
An era ended with her😔💔
Thank u for giving her a tribute last year..
She will be missed forever 💔😔 pic.twitter.com/ifceP8TlH2— Muskan Sharma🤟😎 (@Muskan10sharma) July 3, 2020
ये भी पढ़ें- New Promo: फैमिली को बचाने के लिए डबल रोल निभाएगी ‘नायरा’, पढ़ें खबर
