अकसर देखा जाता है कि हम बालों के मुकाबले अपनी स्किन की ज्यादा केयर करते हैं. जबकि हर मौसम में बालों को भी खास केयर की जरूरत होती है वरना धीरे धीरे हमारे बाल बेजान होने लगते हैं. और फिर चाहे हमारा फेस कितना भी ग्लो क्यों न करे लेकिन फिर भी चेहरे पर वो बात नहीं आ पाती जो आनी चाहिए. ऐसे में ढेरों ऐसे इंग्रीडिएंट्स है , जो हमारे बालों व स्कैल्प को भी डीटोक्स करने में अहम रोल निभाते हैं. इनकी खास बात यह है कि ये केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स फ्री भी है. यानि बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते. और आप इन्हें घर में रखी चीजों से आसानी से बना भी सकती हैं.

आइए जानते हैं इस बारे में कॉस्मेटोलोजिस्ट पूजा नागदेव से कि कैसे करें बालों की खास केयर-

1 कोल्ड प्रेस्सेड वेजिटेबल आयल मास्क

कोल्ड प्रेस्सेड वेजिटेबल आयल जैसे ओलिव आयल, मस्टर्ड आयल, सीसम आयल, कोकोनट आयल, ब्लैक्सीड आयल , ये ऐसे आयल हैं जो आपको न सिर्फ हर घर में मिल जाएंगे बल्कि ये आपके हेयर्स और स्कैल्प को भी नौरिश करने का काम करते हैं. कोल्ड प्रेस्सेड वेजिटेबल आयल मास्क आसानी से घर में बनाया जा सकता है. ये ड्राई, डैमेज बालों के किए बेहतरीन हेयर कंडीशनर के रूप में काम करता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...