हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है. वह अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए घरेलू तरीकों के साथसाथ कई कौस्मैटिक उत्पादों का भी इस्तेमाल करती है. लेकिन सिर्फ कौस्मैटिक उत्पादों और घरेलू तरीकों से ही ब्यूटी केयर पूरी नहीं होती. वरन इन के साथसाथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करना जरूरी होता है, जो स्किन को हैल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.
आजकल चाहे गृहिणी हो या फिर कामकाजी महिला समय का अभाव हर किसी के पास है. ऐसे में हर महिला चाहती है कि कम समय में ही उस की त्चचा पर मनचाहा ग्लो आ जाए. मार्केट में अब ऐसे ऐडवांस ब्यूटी प्रोडक्ट्स आ गए हैं, जिन के इस्तेमाल से आप को मनचाहा ग्लो मिला जाएगा और आप को घंटों पार्लर में भी नहीं बैठना पड़ेगा.
आइए, जानें कि कौन से हैं वे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कैसे करें उन का इस्तेमाल:
शीट मास्क
महिलाएं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फेशियल क्लीनअप का सहारा लेती हैं, जो इंस्टैंट ग्लो नहीं दे पाता. फेशियल के बाद भी चेहरे पर 2 दिन बाद ग्लो नजर आता है. ऐसे में जब आप को इंस्टैंट ग्लो पाना हो तो आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. शीट मास्क में खास तरह का सीरम मिला होता है, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
