टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सुपर नैचुरल शो नागिन 5 (Naagin 5) शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan)ने सीरियल में अपने लुक की फोटोज शेयर की थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसी के साथ अपने शो में होने का भी खुलासा किया था. वहीं अब शो की स्टारकास्ट को लेकर एकता कपूर ने एक प्रोमो के साथ पर्दा उठाया दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है शो के प्रोमों में खास...

दिखाई प्रोमो की झलक

जारी किए गए प्रोमो के अनुसार, हिना खान, मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर लीड रोल में नजर आएंगे. एकता कपूर के बैनर ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि 'नागिन 5' इसी वीकेंड की 9 तारीख से यानी कल से शुरू हो जाएगा, जो कि शनिवार और रविवार को रात 8 बजे दिखेगा.

 

View this post on Instagram

 

Shuru ho rahi hai Naagin ke pyaar ki jung! 🐍 Dekhiye #Naagin5 mein, shuru ho raha hai 9th August se, Sat-Sun raat 8 baje, sirf #Colors par. @realhinakhan @mohitmalhotra9 @dheerajdhoopar

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...